सपाइयों ने ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी:जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव ने कहा- फुले समाज सुधारक और शिक्षाविद थे

Nov 28, 2026 - 15:31
0
सपाइयों ने ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी:जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव ने कहा- फुले समाज सुधारक और शिक्षाविद थे
ज्ञानपुर के कंसापुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया और वंचित व शोषित वर्गों के अधिकारों और उत्थान के लिए काम किया। समतामूलक समाज के विचारों पर चलने का आह्वान कल्लन यादव ने कहा कि महात्मा फुले के समतामूलक समाज के विचारों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर अंजनी सरोज, सन्तोष यादव, लालचन्द बिंद, हरिशंकर मोछा यादव, महेन्द्र गोड, करिया पाल, अखिलेश यादव, मिल्लु यादव, शिवप्रसाद यादव, मनोज कनौजिया, जिला कार्यालय प्रभारी गामाप्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User