वाराणसी में सारनाथ विरासत पर ऑनलाइन कला प्रदर्शनी:ललित कला काशी के मंच पर 20 कलाकार शामिल, 10 को मिलेगा सम्मान
वाराणसी में भारतीय कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित ‘Sarnath World Heritage Online Art Exhibition 2026’ का आयोजन ललित कला काशी (Contemporary Visual Arts Community, Varanasi, India) की ओर से किया जा रहा है। यह ऑनलाइन कला प्रदर्शनी 15 से 23 नवंबर 2026 तक ललित कला काशी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 20 कलाकार अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सारनाथ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विश्व धरोहर से जुड़ी पहचान को समकालीन कला के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य कला के माध्यम से सारनाथ की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना और देशभर के कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी के लिए चयनित 20 कलाकारों में पलक जायसवाल, अचल शिवशंकर, प्रतिभा वेरुलकर, अमन सिंह, प्रियतोष घोष, देसी गुरु, रामकुमार माहेश्वरी, फलक अंतानी, शिवम राज, ज्योति मेहता, सोनाली कुमारी, के.एम. गरिमा, सिद्धार्थ, लल्टू रुइदास, सुभाष चंद्र, नीना मुखीजा, सूरज वर्मा, नेहा विश्वकर्मा, वेदप्रकाश सिंह और पद्मिनी शामिल हैं। इन कलाकारों में से 10 को उनकी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों के आधार पर ‘Sarnath World Heritage Award 2026’ के लिए चुना गया है। चयनित कलाकारों को 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी का क्यूरेशन नई दिल्ली के कला समीक्षक एवं क्यूरेटर राज कुंवर बिष्ट ने किया है। मणि वशिष्ठ ने प्रदर्शनी के समन्वयक की भूमिका निभाई है। ललित कला काशी की ओर से चयनित और पुरस्कृत कलाकारों को बधाई दी गई है। संस्था ने आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों, क्यूरेटर और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही देशभर के कलाकारों, कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और कला जगत से जुड़े लोगों से ऑनलाइन प्रदर्शनी देखने तथा कलाकारों की कलाकृतियों को सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)