वाराणसी में युवक की हत्या के आशंका, शव रखकर हंगामा-चक्काजाम:पुलिस से नोकझोंक-जीप रोकी, सुभासपा नेताओं ने मांगी गिरफ्तारी

Nov 21, 2026 - 14:03
0
वाराणसी में युवक की हत्या के आशंका, शव रखकर हंगामा-चक्काजाम:पुलिस से नोकझोंक-जीप रोकी, सुभासपा नेताओं ने मांगी गिरफ्तारी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में हमलावरों ने युवक का शव चोलापुर नहर में मिलन के बाद परिजनों ने हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी की। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी पहुचकर आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रख प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण भिड़ गए और नोकझोंक के बाद पुलिस जीप को घेर लिया। इसके बाद वाहनों के चालकों से भी तकरार हुई। हंगामे के बीच अभी तक जाम जारी है और स्थानीय लोंगो ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। चोलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अटेसुआ के नहर में युवक का मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और शव को बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त 26 वर्षीय राकेश राजभर के तौर पर हुई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी और मौेके पर अटेसुवा गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण मौके पर पहुचकर इकट्ठा हो गए। ​घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने परिवार वालों संग हत्या प्रकरण को लेकर शव नहर के किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया। इसके बाद हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर भेजूबीर से जौनपुर मार्ग के आयर चौराहे का चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध जताते हुए पुलिस के साथ ग्रामीणों की तकरार भी हो गई। ग्रामीणों की जानकारी पर सुभासपा नेता भी मौके पर पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई हालांकि पुलिस द्वारा जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी कर सजा दिलाने के आश्वासन दिया। दो साल पहले हुई थी शादी, दुधमुंहे बच्चे को लेकर बिलखी पत्नी मृतक राकेश राजभर का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था और उनका पांच माह का एक पुत्र है। करीब दो महीने पहले राकेश की मां मनी देवी का निधन हुआ था। शव देखकर राकेश की पत्नी नीमा देवी का रोकर बुरा हाल है। वह दुधमुंहे बच्चे को लेकर शव से लिपटकर बिलख रही है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर में फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी, बाजार में चर्चाएं ​हत्या की सूचना मिलने के बाद चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल नहर में युवक का शव मिलने और परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने से चोलापुर क्षेत्र में चर्चाओं हो रही है। सभी की निगाहें पुलिस की जांच और मामले के खुलासे पर टिकी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User