वेनेजुएला- तेल का सौदा करोड़ों के चंदे के बदले हुआ:मादुरो की गिरफ्तारी से पहले ​हो गई थी डील; उपराष्ट्रपति वेंस का नाम आया

Nov 25, 2026 - 06:36
0
वेनेजुएला- तेल का सौदा करोड़ों के चंदे के बदले हुआ:मादुरो की गिरफ्तारी से पहले ​हो गई थी डील; उपराष्ट्रपति वेंस का नाम आया
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वहां के तेल की बिक्री का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया गया था। इनमें दुनिया की बड़ी तेल कंपनियों में शामिल विटोल को भी ठेका मिला। अब आरोप है कि करोड़ों रुपये के चंदे के बदले कंपनी को यह ठेका दिया गया और इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मादुरो की गिरफ्तारी से पहले ही वेंस और विटोल से जुड़े कारोबारी जॉन एडिसन के बीच तेल सौदे को लेकर बातचीत हो चुकी थी। इस सौदे से कंपनी को करीब 6,300 करोड़ रुपए तक का मुनाफा होने का अनुमान है। मामले में अमेरिकी सीनेट ने जांच शुरू कर दी है। डेमोक्रेट सांसद मैगी हसन ने वेंस से 14 दिसंबर तक संबंधित बैठकों, बातचीत और तेल बेचने का लाइसेंस देने से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। वेंस ने कहा- आरोप झूठे वेंस के प्रवक्ता ने आरोप झूठा बताया है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग का कहना है कि विटोल को मेरिट की वजह से चुना गया था। स्की रिसॉर्ट से तेल के लाइसेंस तक: तारीखों में समझें ये खेल 27 दिसंबर 2025: मादुरो की गिरफ्तारी से एक हफ्ते पहले वेंस की मोंटाना के येलोस्टोन क्लब में कारोबारी जॉन एडिसन से कथित मुलाकात। वेनेजुएला का तेल अमेरिकी नियंत्रण में आने पर उसे कितनी जल्दी बेचा जा सकता है, इस पर चर्चा हुई। 3 जनवरी 2026: मादुरो को गिरफ्तार करके अमेरिका ले जाया गया। 5 जनवरी 2026: अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने एडिसन को फोन किया। पूछा कि क्या उनकी कंपनी विटोल वेनेजुएला का तेल बेचने का काम करेगी। 9 जनवरी 2026: कुछ ही दिनों में विटोल व एक और कंपनी को वेनेजुएला के तेल बेचने के लाइसेंस मिल गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User