दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत:अमेठी में तीसरा साथी घायल, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हादसा
अमेठी में बीती रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है। बैंक के सामने हुआ हादसा हादसा शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम एक मोटरसाइकिल पर अकबरपुर फर्शी, थाना शिवरतनगंज निवासी यशराज (18) पुत्र राजकुमार मौर्य सवार थे। उनके पीछे गोधना मजरे दादूपुर, थाना शिवरतनगंज निवासी रामशंकर पुत्र सहदेव मौर्य बैठे थे। दूसरी मोटरसाइकिल सहादतगंज, थाना इन्हौना निवासी नागेश पुत्र मेवालाल चला रहे थे। पुलिस ने नागेश को सीएचसी सिंहपुर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, 200 बेड अस्पताल में भर्ती यशराज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामशंकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ था। तीसरे घायल की हालत खतरे से बाहर है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)