लखीमपुर में महिला से कुंडल लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:तमंचा और बाइक बरामद, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली पुलिस ने महिला से कुंडल लूटने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर जीतू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया पीली धातु का कुंडल, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ सीतापुर और खीरी के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। 21 नवंबर को हुई थी कुंडल लूट की वारदात पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर 2026 को शहर के रामनगर मोहल्ले में एक महिला से कुंडल लूटा गया था। इस मामले में सदर कोतवाली में अपराध संख्या 944/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 नवंबर को ग्राम रंगीलानगर से पहले तालाब के पास दबिश देकर जीतू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 36 साल है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के गुटैय्याबाग मोहल्ला निवासी रामनरेश राजपूत का बेटा है। कुंडल, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल बाइक मिली पुलिस ने आरोपी के पास से पीली धातु का एक कुंडल, 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP34BF1194) भी बरामद की गई है। कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, जीतू सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सीतापुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। खीरी के सदर कोतवाली और गोला थाने में भी गैंगस्टर, लूट, हत्या के प्रयास और अवैध असलहे से जुड़े मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर लूट के मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाई गई है। अवैध तमंचा मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)