जलभराव के पानी से निकलने पर विवाद:फतेहपुर में घर की खिड़की पर फेंकी ईंटें, VIDEO

Nov 25, 2026 - 12:06
0
जलभराव के पानी से निकलने पर विवाद:फतेहपुर में घर की खिड़की पर फेंकी ईंटें, VIDEO
यूपी के ​फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में रास्ते में भरे पानी से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष के घर पर ईंट से पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे से सामने आए इस वीडियो में एक घर की खिड़की पर ईंट-पत्थर फेंके जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है,जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार शांति नगर मोहल्ले में जलभराव और रास्ते से आवागमन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के मकान की खिड़की को निशाना बनाकर ईंटें फेंकी जा रही हैं, जिससे मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को संभालने की कोशिश की घटना के दौरान आसपास के लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की,लेकिन पथराव का यह दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की ​मामले को लेकर सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है और प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User