नोएडा बॉटनिकल बस टर्मिनल, 9.45 करोड़ से बदलेगी सूरत:चार ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, फसाड लाइट और एलईडी स्क्रीन से भी बढ़ेगी सुविधा

Nov 25, 2026 - 06:38
0
नोएडा बॉटनिकल बस टर्मिनल, 9.45 करोड़ से बदलेगी सूरत:चार ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, फसाड लाइट और एलईडी स्क्रीन से भी बढ़ेगी सुविधा
शहर के प्रमुख बस टर्मिनल बॉटनिकल गार्डन को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां से इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है। इसे देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने टर्मिनल पर चार ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही टर्मिनल की बाहरी दीवारें फसाड लाइट से रोशन होंगी और यात्रियों को जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। इन सभी कार्यों पर करीब 9.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-38ए स्थित बॉटनिकल गार्डन बस टर्मिनल शहर के सार्वजनिक परिवहन का अहम केंद्र है। यहां से नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों के अलावा दिल्ली और लंबी दूरी के लिए भी बसें संचालित होती हैं। ऐसे में टर्मिनल पर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। अब प्राधिकरण इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और चार्जिंग की व्यवस्था इसी परिसर में हो सकेगी। बिजली और सिविल कार्य भी होंगे प्राधिकरण ने ईवी चार्जिंग स्टेशन, फसाड लाइट, एलईडी स्क्रीन और बिजली से जुड़े अन्य कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक एजेंसियां तीन दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। चार दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। प्रक्रिया में तीन या इससे अधिक एजेंसियों के शामिल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में शुरू हुआ था निर्माण कार्य बस टर्मिनल को नया रूप देने के लिए पहले चरण में सिविल कार्य शुरू कराए गए थे। परिसर के एक हिस्से में खुदाई भी की गई थी, लेकिन ग्रैप लागू होने के कारण फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अब दूसरे कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राधिकरण की योजना टर्मिनल को बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User