कोलंबिया के सुपरमार्केट में 20 लोग बंधक:कैश वैन लूटने पहुंचे बदमाश पुलिस से बचने अंदर घुसे; एयरपोर्ट पर 45 मिनट उड़ानें रोकीं

Nov 25, 2026 - 08:52
0
कोलंबिया के सुपरमार्केट में 20 लोग बंधक:कैश वैन लूटने पहुंचे बदमाश पुलिस से बचने अंदर घुसे; एयरपोर्ट पर 45 मिनट उड़ानें रोकीं
कोलंबिया के कार्टाजेना शहर में मंगलवार को कुछ बदमाशों ने 20 लोगों को बंधक बना लिया। रॉयटर्स के मुताबिक, कैश वैन लूटने पहुंचे हथियारबंद बदमाश पुलिस से बचने के लिए एक सुपरमार्केट में घुस गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। इस बीच, बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते शहर के राफेल नुनेज एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। शॉपिंग मॉल से कैश लेकर निकल रही थी वैन बदमाशों ने एक शॉपिंग मॉल से कैश लेकर जा रही बख्तरबंद गाड़ी को लूटने की कोशिश की थी। इस दौरान सुरक्षा कैमरों पर नजर रख रहे कर्मचारियों ने पैनिक बटन दबाकर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश कार्टाजेना के ला कास्टेलाना इलाके में मौजूद एक्सिटो सुपरमार्केट में घुस गए। यहां उन्होंने लोगों को बंधक बना लिया। 5 बुजुर्ग महिलाओं को बाद में छोड़ दिया राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने पहले बताया था कि बदमाशों ने 30 लोगों को बंधक बनाया है। इनमें से 5 बुजुर्ग महिलाओं समेत 10 को छोड़ दिया गया। बाकी लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस और सेना के जवानों के साथ खास सुरक्षा टीमें भी तैनात किए गए। सुपरमार्केट चलाने वाली कंपनी ग्रुपो एक्सिटो ने बयान जारी कर कहा कि लोगों की जान और उनकी सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। कंपनी ने बताया कि मामले को संबंधित सरकारी एजेंसियां संभाल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User