गोरखपुर में देव दीपावली पर जले 1 लाख दीये:लोगों ने खूब बनाई रील्स, जमकर ली सेल्फी; देखें VIDEO
गोरखपुर राजघाट स्थित राप्ती नदी का तट मंगलवार की शाम देव दीपावली के अवसर पर एक लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ता गया, वैसे-वैसे घाट पर जलते दीयों की रोशनी पूरे इलाके को रोशन करती गई। देव दीपावली के आयोजन में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाम होते ही राजघाट पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार के साथ पहुंचे लोग अपने बच्चों को भी इस आयोजन का हिस्सा बनाने के लिए दीये जलाते नजर आए। कई लोगों ने हाथों में जलता हुआ दीप लेकर तस्वीरें खिंचवाईं, तो कुछ ने परिवार के साथ सेल्फी लेकर इस खास पल को यादगार बनाया। युवाओं में भी देव दीपावली को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। घाट पर आकर्षक रोशनी और जलते दीयों के बीच युवाओं ने जमकर फोटो और वीडियो बनाए। कई युवा मोबाइल से रील्स बनाते नजर आए। वहीं, बच्चों के लिए भी यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चे अपने परिजनों के साथ दीये जलाने और घाट की सजी हुई छटा देखने में व्यस्त रहे। फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)