ई-रिक्शे में बैठते समय युवक चालक से भिड़ा, VIDEO:शाहजहांपुर में परिवार की महिलाओं ने चालक को पीटा
शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ई-रिक्शे में बैठने को लेकर चालक और एक युवक के बीच विवाद हो गया। युवक के परिवार की महिलाओं ने भी चालक के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन किसी ने कार्रवाई की मांग नहीं की। मारपीट का वीडियो बुधवार सुबह 9 बजे सामने आया है। घटना पुवायां थाना क्षेत्र में राजीव चौक के पास हुई। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रहने वाले धनवीर ई-रिक्शे से सवारियां लेकर पुवायां आया था। सवारियां उतारने के बाद कस्बे के छोटेलाल ने ई-रिक्शा बुक किया। छोटेलाल ई-रिक्शे में बैठने जा रहा था, तभी रिक्शा आगे बढ़ गया और वह हैंडल पर गिर गया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। बताया गया कि वह शराब के नशे में था। गिरने के बाद वह चालक को गाली देने लगा। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर छोटेलाल के परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और चालक को पीटने लगीं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मारपीट में छोटेलाल के सिर में चोट लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी थाने पहुंचे। हालांकि, किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मारपीट हुई थी और दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। दोनों पक्षों ने कार्रवाई नहीं कराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)