विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:हापुड़ में छह साल पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच कर रही
हापुड़ के ग्राम बड़ौदा हिंदुवान में बुधवार शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। शव चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। सूचना मिलने पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पूजा (26), पत्नी सहदेव के रूप में हुई है। पूजा की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतका के परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)