प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 5 सैंपल लिए:शहर से गांव तक चला छापामार अभियान
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को शहर के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई की। इस अभियान के तहत टीम ने निरीक्षण करते हुए 5 सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अभियान के दौरान नेतराम चौराहा स्थित कान्हा स्वीट्स से रंगीन छेना मिठाई का नमूना लिया गया। खाद्य अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक को मिठाई की ट्रे पर अनिवार्य रूप से निर्माण तिथि (Mfg Date) और 'बेस्ट बिफोर' तिथि अंकित करने के निर्देश दिए, साथ ही परिसर में मिली कमियों को तत्काल सुधारने की हिदायत दी। इसी क्रम में शंकरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मैसर्स श्री घसीटेराम स्वीट हाउस से रसगुल्ला और मैसर्स न्यू सुरेश स्वीट्स से पनीर का नमूना भरा गया। वहीं, बारा के शिवराजपुर चौराहा स्थित मैसर्स पाल स्वीट हाउस से पेड़ा तथा अतरसुइया स्थित खुशबू नमकीन से बेसन सेव का नमूना संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने के कारण सभी 5 सैंपल को नियमानुसार सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)