लखनऊ में चलते ई-रिक्शे में युवती का मोबाइल लूटा:झटके से सड़क पर गिरकर हुई घायल, मोबाइल लड़की के पास मिला

Nov 04, 2026 - 22:26
0
लखनऊ में चलते ई-रिक्शे में युवती का मोबाइल लूटा:झटके से सड़क पर गिरकर हुई घायल, मोबाइल लड़की के पास मिला
लखनऊ के गाजीपुर थानक्षेत्र के डी ब्लॉक में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने चलते ई-रिक्शे में बैठी युवती का मोबाइल लूट लिया। अचानक मोबाइल छीने जाने से युवती पीछे की ओर पलटी और संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस मोबाइल लूट की घटना से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर का दावा है कि युवती ई-रिक्शे से गिरकर घायल हुई है। अभी तक पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी है। मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, सड़क पर गिरी युवती रिंग रोड टेढ़ी पुलिया निवासी अनुराधा मंगलवार रात मुंशीपुलिया चौराहे से ई-रिक्शे पर सवार होकर चिनहट के कमता जा रही थीं। ई-रिक्शा नौबस्ता निवासी अरविंद गौतम चला रहा था। डी ब्लॉक के पास पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और चलते ई-रिक्शे में बैठी अनुराधा का मोबाइल छीनकर भाग निकला। अनुराधा ने शोर मचाते हुए पीछे मुड़कर बदमाश को देखने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों ने लोहिया संस्थान पहुंचाया युवती के गिरते ही चालक अरविंद ने ई-रिक्शा रोक दिया। आसपास मौजूद राहगीरों ने भी अपने वाहन रोककर अनुराधा को सड़क से उठाया। युवती ने लोगों को बताया कि बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल लूटकर भागा है। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल अनुराधा को लोहिया संस्थान पहुंचाया। इंस्पेक्टर बोले- मोबाइल लूट नहीं हुई गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि युवती की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोबाइल लूट की घटना नहीं हुई है। युवती ई-रिक्शे से संतुलन बिगड़ने के कारण गिरकर घायल हुई है। मोबाइल लड़की के पास ही मिला है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सआदतगंज में युवक का मोबाइल लूटा उधर, सआदतगंज के नौबस्ता निवासी गफ्फार ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह गिरधारा सिंह स्कूल के पास मोबाइल पर बिजली मिस्त्री से बात करते हुए जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। गफ्फार ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेजी से फरार हो गए। पीड़ित ने सआदतगंज थाने में मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User