गोप ने आजम खान को देश का बड़ा नेता बताया:बाराबंकी में बोले-2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी

Nov 24, 2026 - 15:17
0
गोप ने आजम खान को देश का बड़ा नेता बताया:बाराबंकी में बोले-2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनेगी
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आजम खान देश के बड़े नेता हैं और उनके नेतृत्व में काम करने पर उन्हें गर्व है। आजम खान पर टिप्पणी को लेकर गोप ने कहा कि उनकी बराबरी करने के लिए बड़ा कद होना चाहिए। सपा के 26 सीटों पर चुनाव लड़ने और कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर गोप ने कहा कि बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। गोप ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी और भाजपा की विदाई तय है। महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के योगी सरकार के वादे और दिसंबर में 20 हजार रुपये की पहली किस्त देने के सवाल पर गोप ने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में ऐसे वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। गोप ने कहा कि जनता भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने वादे पूरे करते हैं। लैपटॉप वितरण, इकाना स्टेडियम और कैंसर अस्पताल को उन्होंने इसके उदाहरण बताया। गोप ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और नौजवानों व महिलाओं का सम्मान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User