गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा:उन्नाव में पैर फिसलने से गहरे पानी में गया, NDRF टीम कर रही तलाश

Nov 24, 2026 - 15:17
0
गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा:उन्नाव में पैर फिसलने से गहरे पानी में गया, NDRF टीम कर रही तलाश
उन्नाव के डोडिया खेड़ा में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। उसकी तलाश के लिए NDRF और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। बारासगवर थाना क्षेत्र के किसुनी खेड़ा गांव के गुड्डू त्रिपाठी डोडिया खेड़ा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। गंगा में उतरते समय उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव और गहराई ज्यादा होने के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाल सके। कुछ ही देर में गुड्डू पानी में लापता हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बीघापुर और बारासगवर थाना पुलिस के साथ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम बुलाई गई है। टीम गंगा में संभावित जगहों पर तलाश कर रही है। फिलहाल गुड्डू का पता नहीं चला है। प्रशासन की निगरानी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User