मुश्ताक अली ट्रॉफी- प्रियांश आर्या का 68 गेंदों 181 रन:पारी में 19 छक्के लगाए, दिल्ली ने तमिलनाडु को 276 रन का टारगेट दिया,
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से दिल्ली ने इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। तमिलनाडु को जीत के लिए 276 रन का टारगेट मिला है। प्रियांश ने 7 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 266.18 रहा। उन्होंने यश ढुल के साथ पहले विकेट के लिए 17 गेंदों पर 30 रन जोड़े। इसके बाद नितीश राणा के साथ 46 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी की। राणा ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। 18.4 ओवर में 181 रन बनाकर आउट हुए प्रियांश प्रियांश 18.4 ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ की गेंद पर रितिक ईश्वरन के हाथों कैच आउट हुए। इससे पहले उन्होंने अनुज रावत के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 87 रन जोड़े। अनुज 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। हिम्मत सिंह ने 2 गेंदों पर 10 रन बनाए, जबकि मयंक रावत बिना खाता खोले नाबाद रहे। तमिलनाडु के गेंदबाज महंगे साबित हुए तमिलनाडु की ओर से आर राजकुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। गुरजपनीत सिंह, शाहरुख खान और मणिमारन सिद्धार्थ को भी 1-1 विकेट मिला। साई किशोर ने 2 ओवर में 44 रन दिए, जबकि सिद्धार्थ ने 2 ओवर में 45 रन खर्च किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)