प्रयागराज में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया:तीन दिन चले आयोजन में नगर कीर्तन, शबद कीर्तन, गुरुवाणी और सेवा कार्यक्रम हुए
प्रयागराज खुल्दाबाद स्थित गुरुद्वारे में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरु दरबार में हाजिरी लगाई। तीन दिवसीय आयोजन 22 से 24 नवंबर तक चला। इसमें धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े कई आयोजन भी किए गए। श्री गुरु सिंह सभा और प्रयागराज की संगत की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नगर कीर्तन के दौरान शबद कीर्तन और चौकियों के जरिए गुरु नानक देव जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इसके बाद गुरुद्वारे में रात को विशेष दीवान सजाया गया 24 नवंबर को प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। वहीं, दरबार साहिब से आए प्रसिद्ध रागियों ने गुरुवाणी का गायन किया। इसके साथ ही कथा और गुरुवाणी विचार के जरिए गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सच्चा सौदा के माध्यम से सेवा और लंगर की परंपरा को आगे बढ़ाया। यह परंपरा करीब 500 से 550 साल से चली आ रही है। लंगर में बिना किसी भेदभाव के सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी केवल सिख समाज के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के गुरु हैं। उन्होंने हमेशा एकता और भाईचारे का संदेश दिया। मेडिकल कैंप और करियर काउंसलिंग का आयोजन प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप और आंखों की जांच की व्यवस्था की गई। इसके अलावा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एजुकेशन और करियर काउंसलिंग भी कराई गई। इसके अलावा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एजुकेशन और करियर काउंसलिंग भी कराई गई। इसमें अनुभवी काउंसलर्स ने बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार करियर चुनने और भविष्य की तैयारी करने के बारे में जानकारी दी।
हरजिंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की सबसे बड़ी शिक्षा मानवता, समानता और एकता है। सभी को इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)