योगी ने 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया:बोले- एजेंसी जाइए कोई पैसा नहीं मांगेगा; जो पैसे बच गए, उसकी मिठाई खाइएगा
सीएम योगी ने मंगलवार को 1.89 करोड़ महिला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा दिया। लोकभवन में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी। सरकार 2022 की दीपावली से ही मुफ्तर सिलेंडर दे रही है। सीएम ने कहा- करीब 1500 करोड़ रुपए गैस कंपनी को दिया जा चुका है। आपको खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी जाना है, वहां कोई भी आपसे एक रुपया नहीं मांगेगा। अब जो पैसा बच गया है, उसकी दिवाली पर मिठाई खाइएगा। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)