गणेश लक्ष्मी मूर्तियों का विसर्जन:अनूप कुमार द्विवेदी ने विभिन्न स्थानों से मूर्तियां एकत्र कर कराया भूविसर्जन

Nov 16, 2026 - 13:02
0
गणेश लक्ष्मी मूर्तियों का विसर्जन:अनूप कुमार द्विवेदी ने विभिन्न स्थानों से मूर्तियां एकत्र कर कराया भूविसर्जन
कानपुर में रविवार को समाजसेवी एवं कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एडवोकेट अनूप कुमार द्विवेदी की ओर से विभिन्न स्थानों से गणेश-लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां एकत्र की गईं। इन मूर्तियों को निर्धारित उचित स्थान पर ले जाकर विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मूर्तियों का सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निस्तारण करना रहा। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि पूजा के बाद मूर्तियों को इधर-उधर न छोड़ें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही विसर्जित करें, ताकि धार्मिक भावनाओं के साथ पर्यावरण की स्वच्छता भी बनी रहे।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User