यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आजम जेल से छूटे, केशव बोले- अब जहर उगलें, अखिलेश ने क्रेन से माला पहनी, ASP ने कहा- मारते-मारते लाल कर दूंगा

Nov 18, 2026 - 19:05
0
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आजम जेल से छूटे, केशव बोले- अब जहर उगलें, अखिलेश ने क्रेन से माला पहनी, ASP ने कहा- मारते-मारते लाल कर दूंगा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर आजम की रिहाई को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर अखिलेश के गोरखपुर दौरे से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. अखिलेश का गोरखपुर में 20 km लंबा रोड शो, तंज कसते हुए कहा- ऐसा लगा जैसे यूरोप आया सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोरखपुर में 20 किमी लंबा रोड शो किया। उन्होंने कहा- अगर आज ही वोट पड़ जाएं तो काशी का डबल जीरो गोरखपुर में भी हो जाएगा। गोरखपुर आकर ऐसा लग रहा कि यूरोप की यात्रा पर आया हूं। पूरी खबर पढ़ें… 2. आजम 11 महीने बाद जेल से बाहर आए, 600 समर्थकों की भीड़ के बीच पहुंचे दोनों बेटे सपा नेता आजम खान बुधवार को करीब 11 महीने बाद जेल से बाहर आए। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी रिहाई का परवाना गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचा। दोनों बेटे उन्हें लेने के लिए पहुंचे। जहां 600 से ज्यादा समर्थक मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें… 3. केशव बोले- आजम खान को जमानत मिली, अब वो सपा के लिए जहर उगलें आजम खान को जमानत मिलने के बाद डिप्टी सीएम केशव ने तंज कसा। प्रयागराज पहुंचे केशव ने कहा- आजम को अब वह जाकर समाजवादी पार्टी के लिए जहर उगलना चाहिए। जांच एजेंसी को शिकायत है तो वह ऊपरी अदालत में जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 4. धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचे बाहुबली बृजेश-धनंजय सिंह, पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के साथ पूजा की प्रतापगढ़ में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के दूसरे दिन करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे। कुंडा विधायक राजा भैया के साथ पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के साथ पूजा की। बाहुबली बृजेश सिंह-धनंजय सिंह कथा सुनने कुंडा पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 5. सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं, अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था। मुठभेड़ में वाहिद के सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से एसपी प्राची सिंह बाल-बाल बच गईं। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. डिंपल बोलीं- अब मथुरा में चंदा चोरी की तैयारी, भाजपा के ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ पर तंज सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा 'राधे-राधे, कमल खिला दे' नारे पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को मैनपुरी में कहा- भगवान राम का चंदा लूटने वाले अब वृंदावन और मथुरा जाकर क्या भगवान कृष्ण का चंदा लूटने की तैयारी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. योगी ने देखा कमांडो ने कैसे आतंकियों को मार गिराया, हेलिकॉप्टर से बिल्डिंग में उतरे सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ में NSG और यूपी पुलिस के जॉइंट ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की। इस दौरान कमांडोज ने आतंकी हमले को नाकाम करने के पैंतरे दिखाए। वे सभी हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे बिल्डिंग की छत पर उतरे। पूरी खबर पढ़ें… 8. पति की हत्या के लिए 6 लाख की सुपारी दी, लखनऊ में प्रेमी सिपाही समेत 5 गिरफ्तार लखनऊ में पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी ने सिपाही प्रेमी के साथ मिलकर पति अनुराग शुक्ला की हत्या के लिए 6 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पूरी खबर पढ़ें… 9. आगरा में भतीजे ने जिम ट्रेनर को मार डाला, पत्थर से वार किए, जबड़ा और आंखें बाहर आईं आगरा में जमीन के विवाद में जिम ट्रेनर की उसके भाई और भतीजों ने हत्या कर दी। जिम ट्रेनर आरोपियों की शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें स्कूटर से खींच लिया। भतीजे ने चेहरे और सिर पर पत्थर से 4 ताबड़तोड़ वार किए। पूरी खबर पढ़ें… 10. ASP बोले- मार-मारकर लाल कर देंगे, हापुड़ में डीजे पर नाच रहे लड़कों को हड़काया हापुड़ में डीजे पर चढ़कर हुड़दंग मचा रहे युवकों को एएसपी महेश कुमार ने जमकर फटकार लगाई। कहा- मेला क्षेत्र में तमीज से रहो। शांति बनाए रखो। मेला अभी शुरू हुआ है। इस एरिया में दोबारा दिखे तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 11. जौनपुर में स्कॉर्पियो ने 9 लोगों को रौंदा, चाची-भतीजे की मौत, गड्‌ढा खोदने पर मचा बवाल जौनपुर में एक परिवार के 2 गुटों में गड्‌ढा खोदने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। भतीजे ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से अपनी चाची और चचेरे भाई समेत 9 लोगों को रौंद दिया। जिसमें चाची-चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… 12. गोरखपुर में बुजुर्ग ने 2 बच्चियों से गंदी हरकत की, मोबाइल में अश्लील VIDEO मिले गोरखपुर में अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्ग ने 8 और 11 साल की दो बहनों से गंदी हरकत की। उसने खेलने के बहाने दोनों बच्चियों को पार्क में बुलाया। उनके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 13. यूपी में एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटाई, 'अकवान' तूफान के असर से गलन-कोहरा बढ़ेगा पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में सुबह-रात के वक्त भीषण कोहरा पड़ रहा। सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ नहीं दिख रहा है। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट 50 से 80 kmph कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. हरदोई में महिला ने बिना-तलाक दूसरी शादी की, पति विदा कराने पहुंचा तो चौंक गया हरदोई में एक साल पहले ब्याही गई दुल्हन ने दूसरी जगह शादी रचा ली। शाहजहांपुर का रहने वाला पति जब अपनी पत्नी की विदाई कराने तो पूरे मामले का पता चला। इसके बाद पति ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. योगी गोरखपुर से 'जन चौपाल' अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम योगी 19 नवंबर को गोरखपुर के टाउनहॉल मैदान से 'जन चौपाल' अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा यह अभियान सभी 403 विधानसभा सीटों पर चलाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User