यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा:विजिबिलिटी 30 मीटर, नोएडा और गाजियाबाद के लोनी की हवा खराब
यूपी में बारिश और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, श्रावस्ती, देवरिया समेत करीब 15 शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम है कि 30 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं रविवार को संभल, रामपुर और पीलीभीत में रुक-रुककर तेज बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं नोएडा और गाजियाबाद के लोनी की हवा जहरीली बनी हुई है। यहां एक्यूआई रेड जोन में दर्ज किया गया। नोएडा का AQI 311 और लोनी का 338 दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पहाड़ों से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 18 नवंबर तक दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके चलते प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। शनिवार के मौसम की तस्वीरें- अब जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है?
ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है?
जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)