यूपी की बड़ी खबरें:वृंदावन में विदेशी नागरिक का कमरे में शव मिला, 2 साल से कर रहे थे कृष्ण भक्ति
मथुरा के वृंदावन में एक विदेशी नागरिक का शव उनके कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। वह रमण रेती इलाके की रशियन बिल्डिंग में अकेले रहते थे। मंगलवार दोपहर उनके फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने केयरटेकर को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो जमीन पर शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अमेरिकी महाद्वीप के कोस्टारिका निवासी 60 वर्षीय जेरार्डो एनरिक लील बेरियोंस के रूप में हुई है। वह पिछले ढाई साल से वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)