इटावा में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 67,600 रुपये, पांच मोबाइल, चार बाइक, स्कूटर और 52 ताश के पत्ते जब्त
इटावा बलरई थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम दौंदुआ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 67 हजार 600 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस की ओर जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अपराध और जुआ-सट्टे की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते बलरई थाना पुलिस ने ग्राम दौंदुआ में छापा मारकर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र (58), कपूर चन्द्र (42), अवनीश कुमार (40), यतेन्द्र (32), निवासी ग्राम दौंदुआ, गोविन्द सिंह (30) निवासी बलरई और यतेन्द्र उर्फ अवधेश (42) निवासी जौनई, थाना जसवंतनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 56 हजार रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में मिले 11 हजार 600 रुपये समेत कुल 67 हजार 600 रुपये बरामद किए। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन, चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटर, एक गमछा और 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में थाना बलरई में छहों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेर सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, सुनील कुमार, निशांत कुमार, संजय कुमार और चालक कांस्टेबल आशू कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)