युवक को पीटने के आरोपी 24 घंटे बाद भी-गिरफ्तार नहीं:पीड़ित के पिता ने भाजपा पार्षद के बेटे और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई
शाहजहांपुर में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को दिनदहाड़े राजघाट पुलिस चौकी के पास युवक को पीटा गया था। पीड़ित सिख समाज से है। तिलहर थाना क्षेत्र के हाजी नगला गांव के हरपिंदर सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा योगराज सिंह सोमवार शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौट रहा था। हरपिंदर सिंह के मुताबिक, चित्रा टॉकीज के पास रहने वाले प्रदीप सक्सेना का बेटा अनिरुद्ध सक्सेना अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और योगराज को पीटा। इसके बाद आरोपी FIR दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में योगराज को चोटें आई हैं।
पुलिस ने अनिरुद्ध सक्सेना को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग योगराज के लंबे बाल पकड़कर खींचते और उसे घूंसे-थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान सड़क पर यातायात रुक गया था। मौके पर मौजूद लोग घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने योगराज को बचाने की कोशिश नहीं की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने कहा कि आरोपी कम उम्र के हैं। पुलिस जांच कर रही है कि वे बालिग हैं या नाबालिग। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)