मेरठ में शिक्षकों का सम्मान समारोह:संस्कार शाखा ने की पारिवारिक सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग हुईं तीन प्रतियोगिताएं
मेरठ में भारत का परिषद संस्कार शाखा की एक पारिवारिक सभा मंगलवार को शिव मंदिर सकेत में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में शाखा के 11 शिक्षकों का सम्मान किया गया। बरगद की छांव के अंतर्गत शाखा के परिवार के दो वृद्धजन और 3 वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इसके साथ ही कंडील बनाना, दीपक सज्जा और बन्दनवार बनाना की 3 प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार गोयल सचिव द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन नीति शर्मा ने किया। नीरज अग्रवाल अध्यक्षा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में गणेश वंदना, देवी स्तुति, लघु नाटिका 'स्वर्ग नरक', सीता गार्गी संवाद, अवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर द्वारा सीता स्वयंवर और अंशु गोयल द्वारा राम स्तुति व सामूहिक डांडिया नृत्य शामिल रहे। धार्मिक प्रश्नोत्तरी और लकी ड्रा भी आयोजित किए गए। श्री धर्मेन्द्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)