नैमिष नगर और वरुण विहार की लॉटरी आज से शुरू:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवेदकों की मौजूदगी में होगा भूखंडों का आवंटन, तीन दिन तक चलेगी प्रक्रिया

Nov 04, 2026 - 07:45
0
नैमिष नगर और वरुण विहार की लॉटरी आज से शुरू:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आवेदकों की मौजूदगी में होगा भूखंडों का आवंटन, तीन दिन तक चलेगी प्रक्रिया
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं में भूखंड आवंटन के लिए पहली लॉटरी आज यानी बुधवार से शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रक्रिया में आवेदकों की मौजूदगी में लकी ड्रॉ के जरिए भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तैयारियां की गई हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लॉटरी आयोजन के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। नैमिष नगर में 72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड सीतापुर रोड पर करीब 4,100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में ब्रह्मखंड, भूमि खंड फेज-1 और भूमि खंड फेज-2 के भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। इनमें 72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। लॉटरी के लिए 4 नवंबर को 72 और 112.5 वर्गमीटर, 5 नवंबर को 162 और 200 वर्गमीटर तथा 6 नवंबर को 288 और 450 वर्गमीटर के भूखंडों का ड्रॉ निकाला जाएगा। यह प्रक्रिया इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में सुबह 10 बजे से होगी। वरुण विहार के भूखंडों का भी होगा आवंटन आगरा एक्सप्रेस-वे के पास करीब 6,580 एकड़ में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के प्रथम चरण के भूखंडों का भी आज से आवंटन शुरू होगा। इसमें काशीखंड, कैलाशखंड फेज-1 और कैलाशखंड फेज-2 शामिल हैं। यहां 112.5 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। 4 नवंबर को 112.5 वर्गमीटर, 5 नवंबर को 200 वर्गमीटर और 6 नवंबर को 162, 288, 300 और 450 वर्गमीटर के भूखंडों का ड्रॉ होगा। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में सुबह 10 बजे से लॉटरी आयोजित की जाएगी। यू-ट्यूब पर घर बैठे देख सकेंगे लॉटरी दोनों आवासीय योजनाओं के प्रथम चरण के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। अब पंजीकृत आवेदकों के बीच 4 से 6 नवंबर तक लकी ड्रॉ के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। एलडीए की ओर से लॉटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे आवेदक घर बैठे भी ड्रॉ देख सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User