बागपत में रात को थानों का हाल देखने पहुंचे SP:मेले की सुरक्षा और पुलिस ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए
बागपत के एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में दो थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था देखी और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसपी ने सिंघावली अहीर थाना, भेड़ी नाथ चौकी और बालेनी थाना क्षेत्र में चकबंदी देवता मंदिर पर लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी करने, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रखने और एंटी रोमियो टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। सिंघावली अहीर थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिकॉर्ड ठीक रखने और लंबित जांच जल्द पूरी करने को कहा। अपराध रोकने के लिए सीमा की चौकियों पर खास निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। महिला हेल्प डेस्क समेत अन्य जगहों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि थाने आने वाले लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)