रेलवे ने 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए:मुंबई, पुणे से पूर्वांचल, बिहार का सफर आसान करेंगी ये गाड़ियां

Nov 04, 2026 - 07:13
0
रेलवे ने 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए:मुंबई, पुणे से पूर्वांचल, बिहार का सफर आसान करेंगी ये गाड़ियां
धनतेरस, दिवाली, भैयादूज पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। साथ ही स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा रहा है ताकि हर रूट के यात्रियों का सफर आसान हो सके। उत्तर मध्य रेलवे ने अब 10 और स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। यह सभी अहम रूट की ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में करें सफर ट्रेन नंबर 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – समस्तीपुर एक्सप्रेस अब 17 और 24 नवंबर को भी चलेगी। 01044 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल 19 और 26 नवंबर को संचालित होगी। ट्रेन नंबर 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–बनारस एक्सप्रेस 19 और 25 नवंबर को चलगी। 01052 बनारस – लोकमान्य तिलक टर्मिनल 20 और 26 नवंबर को संचालित होगी। 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–मऊ 20 और 22 नवंबर को चलेगी। 01124 मऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनल 22 और 24 नवंबर को चलेगी। 01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–दानापुर 21 और 22 नवंबर को संचालित होगी। 01144 दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल 22 और 23 नवंबर को चलेगी। 01431 हडपसर–गाजीपुर सिटी 20 और 24 नवंबर को चलेगी। 01432 गाजीपुर सिटी–हडपसर 22 और 26 नवंबर को संचालित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User