युवती को गिफ्ट देने पहुंचे युवक ने थप्पड़ मारे:मुजफ्फरनगर में युवती ने बैग नाली में फेंके, आरोपी गिरफ्तार

Nov 02, 2026 - 16:38
0
युवती को गिफ्ट देने पहुंचे युवक ने थप्पड़ मारे:मुजफ्फरनगर में युवती ने बैग नाली में फेंके, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत में युवती को गिफ्ट देने पहुंचे युवक ने अचानक उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवती ने भी विरोध करते हुए युवक के दिए दोनों गिफ्ट बैग फेंककर लात मारी और उन्हें नाली में डाल दिया। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब 10 दिन पुराना वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिफ्ट देने के बाद अचानक करने लगा मारपीट बताया जा रहा है कि घटना 23 अक्टूबर को अपराह्न करीब 4 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में युवती गली में खड़ी दिखाई दे रही है। इसी दौरान युवक वहां पहुंचता है और उसे गिफ्ट देने की कोशिश करता है। इसके बाद युवक अचानक युवती को थप्पड़ मारने लगता है। वह गिफ्ट के बैग भी फेंक देता है। युवती ने बैग फेंककर नाली में डाले युवक की हरकत पर युवती भी अपने हाथ में पकड़ा काले रंग का बैग फेंक देती है। इसके बाद युवक की ओर से दिए गए दोनों गिफ्ट बैग को लात मारकर नाली में डाल देती है। घटनाक्रम के बाद युवक वहां से चला जाता है और युवती भी उसके पीछे चली जाती है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि किन कारणों से मारपीट की नौबत आई। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User