झांसी में रिटायर्ट कर्मचारी को बुलेट ने रौंदा, मौत:घर के बाहर वॉक कर रहे थे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

Nov 02, 2026 - 17:11
0
झांसी में रिटायर्ट कर्मचारी को बुलेट ने रौंदा, मौत:घर के बाहर वॉक कर रहे थे, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
झांसी में पारीछा पॉवर प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी सिया शरण राजपूत (63) की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात को वह खाना खाकर घर के बाहर वॉक कर रहे थे। तभी तेज गति में आ रही एक बुलेट बाइक ने उनको रौंद दिया। परिजन आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज सोमवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव के पास हुआ है। घर पर रहते थे सिया शरण राजपूत सिया शरण राजपूत (63) पुत्र श्रवण राजपूत बड़गांव के बराठा गांव के रहने वाले थे। उनके दो बेटे अंकित और सुमित हैं। अंकित की शादी हो चुकी है, जबकि सुमित पढ़ रहा है। मृतक के भांजे जितेंद्र राजपूत ने बताया कि मामा पारीछा पावर प्लांट से रिटायर्ड होकर घर पर रहते थे। वे रोजाना की तरह रविवार रात लगभग 8 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। तभी तेज गति में आ रही एक बुलेट बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे मामा बुरी तरह लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और सूचना पर परिजन भी आ गए। आनन फानन में घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सिया शरण ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुलेट चलाने वाला युवक नशे में धुत था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। सोमवार को पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User