कन्नौज में भीषण हादसा! स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए।

Nov 24, 2026 - 10:23
0
कन्नौज में भीषण हादसा! स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

दि राइजिंग न्यूज़ | कन्नौज | 24 नवंबर 2026

आगरा घूमकर घर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे। यह बस कौशांबी के ओरिएंट पब्लिक स्कूल की थी। बच्चे वृंदावन और मथुरा में पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 के पास चालक ने बच्चों के शौचालय जाने के लिए बस सड़क किनारे रोकी थी। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे आलू से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई बच्चे अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को कन्नौज के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User