पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मांगी मदद:मिर्जापुर में पांचों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा कराने की अपील की

Nov 24, 2026 - 10:53
0
पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मांगी मदद:मिर्जापुर में पांचों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा कराने की अपील की
मिर्जापुर में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया और उनके छोटे भाई प्रदीप चौरसिया के बीच विवाद सामने आया है। छोटे भाई ने बड़े भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। वहीं, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज से हस्तक्षेप कर पांचों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा कराने की अपील की है। कैलाश चौरसिया ने कहा- यदि भाजपा जिलाध्यक्ष परिवार के बीच बैठकर विवाद सुलझा देते हैं तो वह उनके आभारी रहेंगे। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बताया कि पूर्व मंत्री का फोन आया था। हालांकि, जमीन का बंटवारा उनके परिवार का मामला है। वह खुद समझदार हैं। छोटे भाई ने प्रशासन से की शिकायत दरअसल, पूर्व मंत्री के छोटे भाई प्रदीप चौरसिया कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बड़े भाई कैलाश चौरसिया पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने चुनाव से पहले बदनाम करने का लगाया आरोप वहीं, कैलाश चौरसिया ने कहा कि जब पुश्तैनी जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है तो इसे राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के दबाव में यह मामला उठाया जा रहा है। चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा जिलाध्यक्ष पांचों भाइयों को एक साथ बैठाकर पुश्तैनी संपत्ति का बंटवारा करा देते। इससे वर्षों से चले आ रहे विवाद का समाधान निकल सकता था। उन्होंने फिर कहा कि यदि लाल बहादुर सरोज इस मामले को सुलझाने की पहल करते हैं तो वह उनके आभारी रहेंगे। मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ा था चुनाव गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कैलाश चौरसिया को वाराणसी सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। फिलहाल पुश्तैनी संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों भाइयों के आरोप-प्रत्यारोप चर्चा में हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अब कानूनी प्रक्रिया पर सबकी निगाहें हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User