कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़!
पंजाब के पटियाला में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी यात्री की मौत की खबर नहीं है।
दि राइजिंग न्यूज़ | पटियाला | 6 नवंबर 2026
पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। पटियाला और राजपुरा के बीच सराय बंजारा के पास चलती ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घबराए यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने लगे।
जानकारी के मुताबिक, कर्मभूमि एक्सप्रेस पंजाब से बिहार की ओर जा रही थी। हादसे में कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की शुरुआती खबरें सामने आई थीं, हालांकि बाद में किसी यात्री के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई। बताया गया कि समय रहते सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)