देवरिया के स्कूल में रंगोली कार्यक्रम:विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली, प्रबंधक ने बच्चों की कला को सराहा
देवरिया में सलेमपुर के आरके सेंट्रल एकेडमी में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाई। रंग-बिरंगे रंगों से सजी रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के प्रबंधक पंकज पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और कलात्मक अभिरुचि का विकास करते हैं। प्रधानाचार्य अंशु त्रिपाठी ने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापकगण का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)