ललितपुर में महिला समेत 3 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया:अलग-अलग गांवों में हुई घटनाएं, तीनों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Nov 06, 2026 - 17:20
0
ललितपुर में महिला समेत 3 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया:अलग-अलग गांवों में हुई घटनाएं, तीनों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
ललितपुर में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पीया कीटनाशक तालबेहट थाना क्षेत्र के कड़ेसरा बांसी गांव के रहने वाले 20 साल के अंकित खेत पर काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल पर उनकी पत्नी से बातचीत के दौरान विवाद हो गया। पत्नी मायके में थीं। इसके बाद अंकित ने खेत में कीटनाशक पी लिया। परिजन उन्हें पहले तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया गया कि अंकित की शादी छह महीने पहले हुई थी और उनकी पत्नी एक महीने पहले मायके गई थीं। अंकित ने पत्नी से ससुराल आने को कहा था, लेकिन कार्तिक व्रत रखने के कारण उन्होंने आने से मना कर दिया था। गृह कलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ दैलवारा गांव की 22 साल की सोनम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गृह कलह के चलते कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चूहा मारने की दवा पीने से युवक की हालत बिगड़ी कोतवाली सदर क्षेत्र के पिस्नारी बाग के रहने वाले पंकज ने भी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चूहा मारने की दवा पी ली। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पंकज व सोनम ने किस कारण जान देने की कोशिश की इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User