फर्रुखाबाद में 3000 में बिक रहे चांदी के पुराने सिक्के:धनतेरस पर हल्के गहनों की मांग, बर्तन-इलेक्ट्रॉनिक्स की भी जमकर खरीदारी

Nov 06, 2026 - 17:20
0
फर्रुखाबाद में 3000 में बिक रहे चांदी के पुराने सिक्के:धनतेरस पर हल्के गहनों की मांग, बर्तन-इलेक्ट्रॉनिक्स की भी जमकर खरीदारी
फर्रुखाबाद में धनतेरस पर शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में रौनक है। सर्राफा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों को महंगाई के बावजूद अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सर्राफा बाजार में चांदी की ज्यादा मांग सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के हल्के गहनों की मांग है। व्यापारी अनुपम रस्तोगी ने बताया कि महंगाई के बावजूद धनतेरस पर अच्छी खरीदारी हो रही है। सर्राफा व्यापारी शिवांग रस्तोगी के मुताबिक, दुकानदारी अच्छी है और चांदी की बिक्री ज्यादा हो रही है। कोई ग्राहक पायल खरीद रहा है तो कोई चांदी की प्लेट पसंद कर रहा है। बाजार में पुराना चांदी का सिक्का 3,000 रुपए में बिक रहा है। बर्तन, गणेश-लक्ष्मी और सजावट के सामान की खरीदारी बर्तन बाजार में भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ है। स्टील से लेकर पीतल तक के बर्तन खरीदे जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल कारोबार अच्छा है और देर शाम तक भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा लोग गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, झाड़ू और मिट्टी के दीपक भी खरीद रहे हैं। बाजार में 50 रुपए तक की झाड़ू बिक रही है, जबकि गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की कीमत 50 से 500 रुपए तक है। घरों को सजाने के लिए अलग-अलग डिजाइन की झालरें भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकानों पर भी भीड़ शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भी ग्राहकों की अच्छी संख्या पहुंच रही है। लोग फ्रिज समेत दूसरे घरेलू उपकरण खरीद रहे हैं। डबल डोर फ्रिज की भी मांग है। कारोबारियों की ओर से सोफा और बेड की खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक की छूट और सामान के साथ उपहार दिए जा रहे हैं। मोबाइल बाजार में भी धनतेरस की रौनक दिखाई दे रही है। ग्राहक महंगे स्मार्टफोन समेत अलग-अलग मॉडल के मोबाइल खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, iPhone Pro 18 सहित कई महंगे मोबाइल की मांग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User