योगी सरकार का दिवाली धमाका! कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹7,000 तक बोनस

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के करीब 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की मंजूरी दी है। अधिकतम 7,000 रुपये के बोनस में 25 प्रतिशत नकद और 75 प्रतिशत भविष्य निधि खाते में जमा होगा।

Nov 06, 2026 - 11:17
0
योगी सरकार का दिवाली धमाका! कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹7,000 तक बोनस

दि राइजिंग न्यूज़ |लखनऊ | 6 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की मंजूरी दी है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसमें अराजपत्रित कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी भी शामिल हैं। दैनिक वेतन पर काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।

सरकार के आदेश के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की गई है। इसमें से 25 प्रतिशत यानी अधिकतम 1,750 रुपये कर्मचारियों के बैंक खाते में नकद भेजे जाएंगे, जबकि शेष 75 प्रतिशत यानी अधिकतम 5,250 रुपये सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा होंगे। भविष्य निधि के दायरे में नहीं आने वाले कर्मचारियों को यह राशि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के टियर-2 खाते या राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के रूप में दी जाएगी।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

इसका लाभ उन अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका ग्रेड पे 4,800 रुपये या उससे कम है और जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक कम से कम एक साल की लगातार सेवा पूरी की है। वहीं, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी कुछ शर्तों के साथ करीब 1,184 रुपये का बोनस मिलेगा। इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 1,022 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User