गोरखपुर में 19 जगहों पर लगेंगी पटाखे की दुकानें:प्रशासन ने जारी की लिस्ट, यहां होगी बिक्री, कहीं और बेचा तो होगी कार्रवाई

Nov 06, 2026 - 11:20
0
गोरखपुर में 19 जगहों पर लगेंगी पटाखे की दुकानें:प्रशासन ने जारी की लिस्ट, यहां होगी बिक्री, कहीं और बेचा तो होगी कार्रवाई
गोरखपुर जिले में पटाखे की बिक्री के लिए प्रशासन ने स्थान तय कर दिए हैं। गोरखपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कुल 19 स्थानों को पटाखा दुकानों के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हीं जगहों पर लाइसेंसी दुकानदार पटाखे बेच सकेंगे। तय स्थान के बाहर पटाखा बेचते पकड़े गए तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से ड्यूटी स्थल भी तय किए गए हैं। हर चिन्हित स्थान पर अग्निशमन की टीम मुस्तैद रहेगी। शहर में यहां लगेंगी दुकानें शहर में कचहरी क्लब टाउनहाल, चम्पा देवी पार्क, राजकीय पालिटेक्निक असुरन, जुबली इंटर कालेज बक्शीपुर, जनता इंटर कालेज चरगांवा, प्रिंसेज लान पादरी बाजार, राजकीय पुल्ड आवास बरगदवा, नीनाथापा का मैदान, लक्ष्मी शंकर खरे पार्क,डीबी इंटर कालेज बेनीगंज, दयानन्द इंटर कालेज खोराबार, सेण्ट एंड्रयूज इंटर कालेज शास्त्री चौक, पशु बाजार पीपीगंज वाच जेपी इंटर कालेज कैम्पियरगंज में पटाखे बेचने के लिए दुकानें लगाई गई हैं। अग्निशमन केन्द्र गीडा क्षेत्र में इसके अलावा मुरारी इंटर कालेज सहजनवां, घघसरा बाजार का मैदान सहजनवां, नौसढ़ बस स्टैण्ड के पास मैदान, थाना खजनी में दुकानें लगाई गईं हैं। अग्निशमन केन्द्र अगिलहवा क्षेत्र में बड़हलगंज और उरुवा में पटाखे बिकेंगे। प्रशासन की अपील है कि लोग तय स्थानों से ही पटाखे खरीदें। दुकानदार भी सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें। दुकानों के आसपास पानी, रेत और फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था रखना अनिवार्य होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User