बागपत जेल में बंदी जलाएंगे 5100 दीपक:रंगोली भी सजा रहे, दीपावली पर एक-दूसरे को खिलाएंगे मिठाई
बागपत जिला जेल में बंदी दीपावली पर 5100 दीपक जलाएंगे। बंदी इन दीपकों को रंग रहे हैं। जेलर प्रणय सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि बंदी दीपावली को लेकर उत्साहित हैं। जेल में बंदी खुद दीपावली की तैयारियां कर रहे हैं। जेल प्रशासन इसमें उनका सहयोग कर रहा है। जेलर प्रणय सिंह तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। जेलर ने बताया कि बंदियों को अपराध से दूर रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए दीपावली पर यह गतिविधि रखी गई है। बंदी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बंदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद करती हैं। जेल में सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)