गोरखपुर में दीपदान और आरती:करमैनी घाट पर विधि-विधान से हुआ पूजन, तट पर किया दीपदान
गोरखपुर में करमैनी घाट स्थित राप्ती नदी के तट पर भागवताचार्य पंडित आलोक कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में गंगा पूजन, दीपदान एवं आरती का आयोजन किया गया। मलूक पीठाधीश्वर एवं अग्र पीठाधीश्वर देवाचार्य राजेंद्र दास महाराज के शिष्य पंडित आलोक कृष्ण शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। इस दौरान नदी तट पर दीपदान किया गया और आरती हुई। कार्यक्रम में बनकसिया चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. पीएन पाण्डेय, शंकर सहाय, संजय प्रताप सिंह, नमन प्रताप सिंह, चंदन सिंह, विनोद सिंह, कांस्टेबल महेश, डॉ. दुर्गेश, राहुल यादव, सतीश मद्धेशिया, शिव सहाय, छबिंद्र, अभ्युदय प्रकाश पाण्डेय, डॉ. श्यामली पाण्डेय, अनन्त कुमार पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, शाम्भवी पाण्डेय, राम प्रताप मिश्र, नितेश मिश्र, राजेश नाई, गोपाल, करन, विवेक, रामधनी, अमरेश, निखिल, अभिषेक, रूपचंद, टुनटुन एवं कमलदेव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)