DM-SSP के नाम वाली तस्वीरों के साथ फोटो लगाई, गिरफ्तार:बदायूं में सोशल मीडिया पोस्ट से माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते कार्रवाई
बदायूं के सहसवान में सोशल मीडिया पर DM और SSP के नाम वाली तस्वीरों के साथ अपनी फोटो लगाकर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने एक तस्वीर पर DM और दूसरी पर SSP लिखा था। इन तस्वीरों के साथ उसने अपनी फोटो भी लगाई थी। फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह ऐसी पोस्ट और ट्वीट कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इन पोस्ट से लोगों में आक्रोश फैल रहा था और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। सोमवार को सहसवान पुलिस ने मोहल्ला चंदनपुर रहने वाले सूरज यादव पुत्र चंद्रकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक लगातार इस तरह की पोस्ट डाल रहा था। इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह और कांस्टेबल अवनेश कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)