चोरी के शक में पुलिस चौकी में युवक की पिटाई:लखीमपुर-खीरी में तीन पुलिसकर्मियों पर आरोप, अस्पताल पहुंचीं सीओ सिटी
लखीमपुर खीरी के महोला गांव में पुलिसकर्मियों पर एक युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मी चोरी के शक में युवक को पूछताछ के लिए चौकी ले गए थे। आरोप है कि चौकी में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को सीओ सिटी महक शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर युवक से घटना की जानकारी ली। इस दौरान सदर विधायक योगेश शर्मा भी पीड़ित का हालचाल लेने पहुंचे। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। दीपावली पर घर आया था युवक महोला निवासी रंजीत भार्गव हरियाणा में काम करता है। वह दीपावली पर अपने घर आया था। उसकी पत्नी सीमा देवी के मुताबिक, शनिवार देर रात रंजीत गांव के मंदिर से घर लौट रहा था। इसी दौरान महोला चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी चोरी का शक जताकर उसे पूछताछ के लिए चौकी ले गए। 3 पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप परिजनों का आरोप है कि चौकी पर मौजूद तीन पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। उन्होंने रंजीत के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, पुलिसकर्मी रंजीत के घर भी पहुंचे थे और उसके बारे में पूछताछ की थी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन रातभर उसका पता नहीं चला। सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी सोमवार को सीओ सिटी महक शर्मा पीड़ित अस्पताल पहुंचीं। रंजीत से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने ने बताया कि युवक और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाया जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)