10वीं के छात्र को 6 युवकों ने घेरकर पीटा, VIDEO:आरोपियों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से भी पिटाई की, इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाली
हरदोई में एक निजी इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र को करीब 6 युवकों ने घेरकर पीटा। आरोपियों ने पकड़कर बेल्ट और लात-घूसों से पिटाई की। शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थन पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला 4 नवंबर घटना का वीडियो आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करने के साथ ही घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना 4 नवंबर की बताई जा रही है। शहर के लाइन पुरवा निवासी पीड़ित छात्र के पिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा आरआर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने एक समूह बना रखा है, जो आए दिन दूसरे विद्यार्थियों के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। पिता के मुताबिक, 4 नवंबर को कॉलेज गेट के बाहर तीन नामजद और दो अज्ञात समेत करीब आधा दर्जन युवकों ने उनके बेटे को घेर लिया। इसके बाद बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड पीड़ित के पिता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बाद में एक आरोपी छात्र ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने पिता को पूरी घटना बताई। पिता ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी दी थी, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)