आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में 20000 की लूट:पिकअप ड्राइवर ने तीन बाइक सवारों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार–मेहनगर मार्ग पर मंगरावां रायपुर गांव के पास शनिवार की रात 8 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिकअप चालक को रोककर मारपीट की और 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस और डायल 112 की टीम को दी मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के दरगाह मेहनगर गांव निवासी सहलीम पुत्र आरिफ मैजिक गाड़ी लेकर मुहम्मदपुर गया था। वहां से वापस घर लौटते समय जैसे ही वह मंगरावां रायपुर स्थित पवन फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने इंडिकेटर नहीं देने की बात कहकर चालक से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके कपड़े भी फट गए। आरोप है कि बदमाश गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)