ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने कुचला,मौत:गाजियाबाद के गोविंदपुरी में हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार
गाजियाबाद में गुरूवार सुबह 6 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी 29 वर्षीय सिपाही प्रभात शर्मा के तौर पर हुई है। वे तड़के वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभात शर्मा पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर थे प्रभात शर्मा मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी, नई मंडी निवासी प्रभात शर्मा (29) पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। गुरुवार को उनकी वीआईपी ड्यूटी गाजियाबाद में लगाई गई थी। इसके लिए वह सुबह घर से गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे। परिवार को उम्मीद थी कि ड्यूटी पूरी कर वह वापस लौटेंगे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब छह बजे प्रभात शर्मा मोदीनगर के गोविंदपुरी इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। प्रभात की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)