आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला:दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में बरदह पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श सिंह निवासी कनकपुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर और रोहित यादव उर्फ बुलबुल निवासी सतैनी, थाना बरदह, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहित यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, कोदहरा गांव निवासी रमजान उर्फ नीक्कू पुत्र स्व. अब्बास ने 3 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी शहबाज के साथ मोटरसाइकिल से बरदह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान बरदह नहर के रास्ते ईंट-भट्ठे के पास पुलिया पर आदर्श सिंह, रोहित यादव उर्फ बुलबुल और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर चाबी निकाल ली। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से दर्ज है मुकदमे
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चौराहे के पास खड़े हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो आरोपियों की पहचान हुई। आदर्श सिंह के विरुद्ध पहले से ही दो मुकदमे थाने में दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)