17 साल पुराने अपहरण-हत्या मामले में सजा:लड़की के अपहरण-हत्या के 4 दोषियों को उम्रकैद, 1.31 लाख जुर्माना
कौशांबी में सराय अकिल थाना क्षेत्र में 17 साल पुराने लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में कोर्ट ने बुधवार, 21 अक्टूबर को फैसला सुनाया। अदालत ने चारों आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 1 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद आया। 7 अक्टूबर 2009 को दर्ज हुआ था मुकदमा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र का है। 7 अक्टूबर 2009 को पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि अभियुक्तों ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। चार आरोपियों को सुनाई उम्रकैद ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई पैरवी पुलिस और मॉनिटरिंग सेल ने मामले में प्रभावी पैरवी की। इसके बाद न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। सभी दोषियों पर 1 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)