2,027 दीये जलाकर बनाई अखिलेश यादव की तस्वीर:बिजनौर में सपा कार्यकर्ताओं ने दोबारा सीएम बनने की कामना की
बिजनौर में शनिवार शाम समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव मनाया। इस दौरान 2,027 मिट्टी के दीप जलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दीपों के जरिए 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने और अखिलेश यादव के दोबारा सीएम बनने की कामना की। दीपों से उकेरी अखिलेश यादव की तस्वीर कार्यकर्ताओं ने दीपों को खास ग्रिड और डिजाइन में सजाकर अखिलेश यादव की तस्वीर तैयार की। आयोजन के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उम्मीदों और संकल्प को प्रतीकात्मक रूप दिया। प्रदेश में खुशहाली और सद्भाव की कामना जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के दोबारा सीएम बनने की कामना करना है। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और सामाजिक सद्भाव की भी कामना की। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)