आगरा में जनगणना में लापरवाही पर प्रशासन का एक्शन:107 प्रगणक और 17 सुपरवाइजरों पर FIR के आदेश
आगरा में जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतना 124 कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने और काम में अनियमितता बरतने पर प्रशासन ने 107 प्रगणकों और 17 सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह सख्त निर्णय लिया गया। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार्ज अधिकारी लोहामंडी जोन शिवकुमार गौतम ने बताया, जनगणना के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 4, 5 और 11 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिन-रात चलेगा कार्रवाई अभियान नगर जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अनुपस्थित और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ दिन-रात अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई पूरी की जाए। इसके लिए आदेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। संबंधित थाना क्षेत्रों में जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अंतिम प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे तो निलंबन प्रशासन ने कर्मचारियों को एक और मौका दिया है। शुक्रवार को होने वाले अंतिम प्रशिक्षण में यदि संबंधित कर्मचारी शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन की इस सख्ती से जनगणना कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मची है। सभी को तत्काल अपनी जिम्मेदारी संभालने की चेतावनी दी गई है। एक नजर में
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)